साहब…स्कूली बच्चों की सुरक्षा का है सवाल, अधिवक्ता परिषद ने डीएम से लगाई गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सोनभद्र -। रॉबर्ट्सगंज स्थित सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान अधिवक्ता परिषद सोनभद्र ने जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सिविल लाइन्स रोड पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के मुख्य गेट के सामने बने ब्रेकर के पास सड़क की खतरनाक स्थिति का मुद्दा उठाया गया।
अधिवक्ताओं ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बनी पटरी मुख्य मार्ग से काफी नीचे है, जिससे आए दिन राहगीर असंतुलित होकर गिरते हैं और घायल हो रहे हैं। यह मार्ग कचहरी से खलियारी तक जाने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर सुबह के समय बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को तत्काल तलब कर समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल, मनीष कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट, उमेश कुमार मिश्र, शिवकुमार देव पांडेय, विमलेश कुमार पाठक, वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?