महिलाओ की समस्याओं का गम्भीरता से करे समय पर निस्तारण:नीलम प्रभात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनी फरियाद, 8 मामलों पर हुई सुनवाई

महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तरण ससमय किया जाये सुनिश्चित- राज्य महिला आयोग सदस्य

 

दुद्धी(सोनभद्र)। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने आज तहसील सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुना और इस दौरान सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओ की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए समय पर निस्तारण किया जाय।

जन सुनवाई के दौरान कुल 8 महिलाओं ने अपनी समस्याओं के संबंध में शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान सदस्य नीलम प्रभात ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध तरीके से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें एवं सभी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट राज्य महिला आयोग को भेजने के निर्देश दियें।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहाकि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी और त्वरित गति से से हो, शासन की मंशा के अनुरूप साथ ही, विभागों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें।


इसके पश्चात राज्य महिला आयोग सदस्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को निर्धारित समयावधि में लाभान्वित किया जाये और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर की जाये।

इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण की,उपस्थित पंजिका पर अवकाश सम्बन्धी विवरण नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को कार्य पद्धति में सुधार लाने हेतु निर्देशित कियें, इसके पश्चात उन्होंने कम्पोजित विद्यालय दुद्धी का भी निरीक्षण किया, विद्यालय में उपस्थित छात्र संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी, वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह,जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, दुद्धी महिला थाना प्रभारी सन्तू सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?