प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक समिति का हो गठन:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद में डीसीडीसी का हुआ गठन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सहकारिता आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ कर मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डीसीडीसी) का जनपद में गठन किया गया,इसके तहत समस्त कृषको को समितियों से जोड़कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभाविन्त किया जाएगा। उक्त बातें जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता आज कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक के दौरान कही।

बैठक में संयुक्त कार्यवन्यन समिति की बैठक 18 अक्टूबर को अनुमोदन किया गया है, सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र में निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, जिसमें बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (बी-पैक्स) प्राथमिक दुग्ध समितियों, मत्स्य सहकारी समितियों के राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस को अद्यतन एवं नियमित करने के निर्देश दिये गये हैं।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि सहकारिता विभाग की 63 बी पैक्स दुग्ध विभाग की  41 दुग्ध समितियों एवं मत्स्य विभाग की 9 मत्स्य समितियों का डाटा बेस फीड कराया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ग्रामों में बी-पैक्स, दुग्ध व मत्स्य सहकारी समितियों का गठन कराये जाने की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 621 ग्राम पंचायत हैं, भारत सरकार की मंशा समस्त ग्राम पंचायतों में कम से कम एक समिति का गठन कराये जाने की है। वर्तमान में जनपद में सहकारिता विभाग की 63 पैक्स मत्स्य विभाग की 9 मत्स्य समितियां एवं दुग्ध विभाग की 41 दुग्ध समितियाँ कुल 113 समितियाँ है। अध्यक्ष, डीसीडीसी द्वारा समिति के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर समितियों का सुदृढ़ बनायें जाने एवं सहकारिता आन्दोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाये।

उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त कृषको को समितियों से जोड़कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाये। अन्त में उपस्थिति अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गयी।

बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (राजस्व), जिला विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास विभाग, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, सहायक निदेशक, मत्स्य, जिला कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (डी०डी०एम०) नाबार्ड आदि सदस्य उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?