राजन
मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद प्रयागराज में तैनाती के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में बड़े घोटाले में फंसे जनपद के समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रयागराज में अपात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के आरोपों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गयी।
मामले की शिकायत मिलने पर उच्च स्तर से जांच कराई गई थी, जिसमें त्रिनेत्र कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आई। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद शासन ने उन्हें कई शर्तों के साथ निलंबित कर दिया है।







