समाज सुधारक शिव दयाल चौरसिया की अपना दल एस ने मनायी जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रोरवा में गुरुवार को अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में समाज सुधारक शिव दयाल चौरसिया की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने शिव दयाल चौरसिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय और समरसता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपने जीवन को दलित, पिछड़े और गरीब तबके के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। वे सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्षरत रहे और हमेशा समानता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में जागरूकता फैलानी होगी, ताकि कमजोर वर्गों को उनका हक मिल सके।

इस कार्यक्रम में अपना दल (एस) के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र कुमार, पवन तिवारी, सर्वेश पटेल, विनोद यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि शिव दयाल चौरसिया जैसे महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन जयकारों के साथ हुआ और सभी ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?