युवा भारत की पहल पर नव ज्योति इन्टर कालेज में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इस स्मार्ट क्लास का हास्य कलाकार अभय शर्मा ने किया उद्घाटन

अब बच्चे अपने सपने ‘एचडी’ में देख सकेंगे: अभय शर्मा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद के चुर्क में स्थित नव ज्योति इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। सामाजिक संस्था ‘अपलिफ्ट’ और ‘युवा भारत’ के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय में स्मार्ट टीवी प्रदान कर ‘स्मार्ट क्लास’ का उद्घाटन किया गया। इस पहल के सूत्रधार अपलिफ्ट लाइव फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल एंव ट्रस्टी मनीषा अग्रवाल और युवा भारत के संस्थापक सौरभ कांत पति त्रिपाठी रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के मशहूर हास्य कलाकार और सोनभद्र के गौरव अभय कुमार शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा काशी प्रांत युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विपिन त्रिपाठी उपस्थित रहे।


“पहले टीवी बंद कर पढ़ते थे, अब टीवी देख कर पढ़ेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभय कुमार शर्मा ने कहा कि यह बदलाव का दौर है। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “पहले मां-बाप घर में डांटते थे कि टीवी बंद कर दो और पढ़ाई करो, लेकिन अब शिक्षक कहेंगे कि टीवी की तरफ देख कर पढ़ाई करो।


उन्होंने स्मार्ट क्लास के महत्व को समझाते हुए कहा कि अब बच्चे किताबों में सिर्फ दिल धड़कने के बारे में पढ़ेंगे नहीं, बल्कि उसे स्क्रीन पर धड़कता हुआ देख सकेंगे। पृथ्वी को गोल घूमते हुए देख सकेंगे। उन्होंने कहा, “बच्चे अपने सपने अब एचडी (HD) में देख सकते हैं। सोनभद्र को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम युवाओं, कलाकारों और सामाजिक संस्थाओं के कंधों पर है।


युवा भारत के संस्थापक सौरभ कांत पति त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रयास सोनभद्र जैसे पिछड़े माने जाने वाले जनपद में शिक्षा की नई अलख जगाने के लिए है। उन्होंने कहा, “अगर सही सुविधा और बेहतर तकनीक मिले, तो हमारे गांव के बच्चे भी कॉन्वेंट और बड़े शहरों के स्कूलों के बच्चों का मुकाबला कर सकते हैं।” उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में जनपद के अन्य स्कूलों में भी स्मार्ट टीवी वितरित किए जाएंगे।


युवा मोर्चा के नेता विपिन त्रिपाठी ने इसे जनपद की पहली सकारात्मक और क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि इससे बच्चों को ‘स्मार्ट’ बनने में मदद मिलेगी।


इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय प्रशासन ने अभिषेक अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल और सौरभ कांत पति त्रिपाठी का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र मोहन चौबे एंव शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?