आकाशीय बिजली से 6 और बिजली करेन्ट से एक बैल की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

अकाशिय बिजली के चपेट में आने से एक भैस की मौके पर ही मौत
पशु पलकों मे मचा कोहराम

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय  थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलवार के राजस्व गांव महुवरिया के पशु पालक रुपन यादव, जोरूखाड़ गांव निवासी सुखाई गोंड व मुड़ीसमर गांव के पशु पालक रोज की भांति सोमवार को भी घर से करीब पांच किमी दूर टेढ़ारिया खोली के जंगल मे दर्जन भर पशुओं को लेकर चराने गए थे। जहां आकाशीय बिजली से 6 पशुओं और एक बैल की बिजली के खम्भे से उतरे करेन्ट लगने से हो गयी।

सोमवार कि दोपहर मे अचानक अंधी पानी के साथ तेज गरज चमक होने लगी ज़ब तक पशु पालक अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते कि एक पेंड़ के निचे रुके पशुओं मे से रुपन यादव का चार और सुखाई गोंड का दो पशु आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गए जिससे छः पशुओं कि मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना जोरूखाड़ गांव निवासी इंद्रजीत यादव का घर पर बँधा भैस भी अकाशिय बिजली के चपेट मे आ गया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई पशु पालक इंद्रजीत यादव ने बताया कि भैस अठ माह के गर्भधारण था दो माह बाद भैस बच्चा देने वाली थी इस घटना से पशु पलकों मे कोहराम मचा हुआ है

तीसरी घटना ग्राम पंचायत सलैयाडीह में ग्राम मुडीसेमर निवासी बुधन साव, पुत्र स्वर्गीय सोबरन साव, अपने दो बैलों के साथ सलैयाडीह स्थित अपनी निजी कृषि भूमि की जुताई करने पहुंचे थे। जुताई के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। खेत के समीप दो पोलों के सहारे रखा गया विद्युत ट्रांसफार्मर था, जिसमें एक पोल लोहे का था, बारिश के दौरान बैल ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि लोहे के पोल में करंट उतर आने से बैल उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि, बैल की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो सकेगा।

बिजली विभाग के संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बैल की मौत बिजली के करंट उतरने के कारण ही हुई है परंतु यह जांच का विषय है की करंट बिजली के खंभे में कैसे उतरा, जांच किया जाएगा तो दोषी खुद पकड़ में आएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?