अवर अभियन्ता की पहल पर बभनी क्षेत्र के लटकते बिजली तारो की हुई मरम्मत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पुरानी लाइनों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बभनी क्षेत्र में जगह-जगह लटके और जर्जर पड़े बिजली के तारों की मरम्मत के लिए सोमवार को विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाया। अवर अभियंता महेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बभनी क्षेत्र में लटकते तारों को ऊंचा करने और पुरानी लाइनों को दुरुस्त गया है पोल गाड़ने वाली मशीन की मदद से नए पोल लगाए जा रहे हैं। अवर अभियंता महेश कुमार मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। साथ में विभागीय कर्मी भी मरम्मत कार्य में जुटे रहे।बरसात के मौसम में लटकते तारों से हादसे का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद विभाग ने इस मरम्मत अभियान को शुरू किया है।

अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि बभनी क्षेत्र में पुरानी और जर्जर लाइनों को बदला जा रहा है। लटकते तारों को पोल ऊंचा करके ठीक किया जा रहा है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?