राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संगठन विस्तार और नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर हुई चर्चा

सोनभद्र। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 06 जुलाई 2026 को संत कीनाराम महाविद्यालय स्थित सिंधौरा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने की।
बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सरकार की जनविरोधी एवं गलत नीतियों का लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करना, जातिवाद से ऊपर उठकर सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना तथा समाज के सर्वांगीण एवं चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करना है।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में मदन मोहन मिश्रा को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि मदन मोहन मिश्रा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इसी क्रम में बैठक में शिव प्रकाश पाण्डेय को पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने की भी घोषणा की गई। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पार्टी के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर रमेश मिश्रा, संतोष पाण्डेय, मनीष तिवारी , शिवा मिश्रा, पंकज कुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी भारत, मिथिलेशचौबे, सक्षम अग्रहरी,पेरूफ, मिथिलेश चौबे, सक्षम अग्रहरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रमेश मिश्रा, संतोष पाण्डेय, मनीष तिवारी, शिवा मिश्रा, पंकज कुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी भारत, मिथिलेश चौबे, सक्षम अग्रहरी, पेरूफ सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?