“पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण आवश्यक” – राम निहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाजवादी युवजन सभा ने वीर लोरिक पत्थर पर किया पौधरोपण, चलाया पीडीए पेड़ लगाने का महा अभियान

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चल रहे “पीडीए पेड़ लगाने का महा अभियान” के तहत रविवार को समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक वीर लोरिक पत्थर, मारकुंडी में आयोजित की गई। बैठक के साथ ही प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष बबलू धागर ने की, जबकि संचालन प्रमुख महासचिव अमृतलाल यादव ने किया।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि इस समय जनपद सोनभद्र में पर्यावरण संकट से निपटने के लिए पौधरोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित हवा मिल सकती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बबलू धागर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों को फसलों का उचित मूल्य, आरक्षण और जल संचय व जमीन के संरक्षण को लेकर भी जागरण अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।
इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी, इलियास, रमेश, लल्लू, राहुल, प्रमोद, शिव शंकर पासवान, अशोक जायसवाल, पप्पू, लक्ष्मण, कृष्णा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?