कौशल विकास से बदलेगी युवाओं की तस्वीर : श्रवण सिंह गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

O- पुलिस ने प्रशिक्षण केंद्र पर किया जागरूकता अभियान, बालिकाओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

दुद्धी। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित किया।

भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न माध्यमों से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार रॉय ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें बताया कि पुलिस हर समय उनके साथ है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपके रास्ते का रोड़ा बनता है या परेशान करता है तो बेहिचक पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने डायल 112, 1090, 108, 181, 1076, 1098, 102 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी और छात्रों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही बताया कि किसी भी ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या शोषण की स्थिति उत्पन्न होती है, तो बालिकाएं बेहिचक पुलिस से संपर्क करें। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह नंबर विशेष रूप से नाबालिगों की मदद के लिए है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के साथ उपेंद्र तिवारी, भूपेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। समापन पर छात्रों ने प्रशिक्षण केंद्र को अपने उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?