शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक की मौत, दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

सोनभद्र । जनपद के पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अईलकर  (ऊंचीकला) में दिनांक 7 अगस्त 2025 की रात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम निवासी रामकेश्वर यादव पुत्र मिश्री यादव के खपरैल से निर्मित कच्चे मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान आग की लपटों और बिजली के खतरे से बचने के प्रयास में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं।

पहली घटना में, आग से बचाव के लिए ग्राम सभा के ही निवासी अवधेश प्रसाद (उम्र 35 वर्ष), पुत्र राम विलास, अपने घर की बिजली बंद करने व मोबाइल चार्जिंग हटाने के लिए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश बिजली के चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

दूसरी घटना में, ग्राम कैथी निवासी अर्चना कुमारी (उम्र 18 वर्ष), पुत्री उमाशंकर, आग से भयभीत होकर अपने घर की लाइट बंद करने गई, जहां वह भी बिजली की चपेट में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां बसंती देवी भी झुलस गईं।

सूचना मिलने पर पन्नूगंज थाना की डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को प्राइवेट वाहन की सहायता से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?