स्विच यार्ड के ट्रांसफार्मर में लगी आग,400 मेगावाट की बिजली प्रभावित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ओबरा तापीय परियोजना की  10 वी और 11वी इकाई करनी पड़ी बन्द

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा तापीय परियोजना के बी पावर प्लांट के स्विच यार्ड सेक्शन के ट्रांसफार्मर में आज सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। ऊंची लपटें और तेज धुएं के गुबार के साथ ही, भीषण आग की स्थिति को देखते हुए, उत्पादन पर चल रहीं परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं और 11वीं इकाई को बंद करना पड़ा। इसके चलते प्रदेश को मिल रही 400 मेगावाट की बिजली उपलब्धता प्रभावित हुई।

वही पूरे पावर प्लांट में अफरातफरी की स्थिति बनी रही, सीआईएसएफ के दमकल दस्ते ने लगभग दो घंटे की मशक्कत को आगे को काबू करने में कामयाबी पाई तब जाकर प्रबंधन के लोगों ने राहत की सांस ली। आग नियंत्रित होने के बाद ठप पड़ी इकाइयों को जहां विद्युत उत्पादन पर लेने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। वहीं, आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पावर प्रबंधन के साथ ही, जिले के आला अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?