कजली महोत्सव में झूमे शिव भक्त, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा मंदिर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“‘सावन की बरसे बदरिया शिव के नाचे कावड़िया’ की धुन पर थिरके कांवड़िए, भंडारे में उमड़ी भीड़”

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर परिसर में शनिवार देर शाम भव्य कजली महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रधान पुजारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक मुन्ना पांडेय एवं आयुष प्रजापति ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद कलाकारों ने सावन को समर्पित कजलियों की प्रस्तुति दी। “सावन की बरसे बदरिया शिव के नाचे कांवरिया”, “आई गौरा भंगिया के गोलवा” और “आई सावन की बहार…” जैसी कजलियों पर भक्त झूम उठे। पूरा परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
भजन मंडली में ढोलक पर उमाकांत पांडेय, हारमोनियम पर रंगीला मिश्रा और झांझर पर विक्की एवं जुगनू पांडेय ने संगत की।
इससे पूर्व प्रधान पुजारी ने श्री राम दरबार एवं संकट मोचन हनुमान जी का अलौकिक श्रृंगार कर दिव्य आरती उतारी। इसके बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर जयप्रकाश शुक्ला, शीतांशु द्विवेदी, शोभित द्विवेदी, अजय मिश्रा, लाल बहादुर, राम नरेश देव पांडेय, दादे चौबे, आलोक, शिवा पांडेय, शिवम पांडेय, अरुण, शिव पूजन दुबे, देवानंद, हिमांशु, केतन और योगेश्वर नाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1539
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?