खेल महाकुम्भ के मंच पर भी तीखे सवाल-जवाब, जल संकट से लेकर खेल नीति तक गरमाई सियासत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिले के रॉबर्ट्सगंज नगर के हाईडील खेल मैदान पर आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के दौरान भाजपा के मंच पर उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गए सवाल से खेल मंत्री ने अजब गजब जवाब दें दिया सवाल था की भाजपा  के ही एक विधायक ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े कर दिए और घेरा बंदी कर दी। प्रेसवार्ता के दौरान खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव से महोबा में कथित जल संकट, विकास के दावों और खेल अधोसंरचना को लेकर सीधे सवाल पूछे गए, जिससे कार्यक्रम सियासी बहस के केंद्र में आ गया।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने महोबा में जल संकट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिले की स्थिति सामान्य है और सभी गांवों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतत निगरानी कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने सरकार की आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश का योगदान 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा। उन्होंने इसे राज्य के विकास और नीतिगत मजबूती का प्रमाण बताया।

हालांकि, मंच से यह सवाल भी उठाया गया कि यदि विकास के दावे इतने व्यापक हैं, तो महोबा के लगभग 40 गांवों में अब तक पानी क्यों नहीं पहुंच पाया। इस पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में कई योजनाएं वर्षों तक लंबित रहीं, जिन्हें मौजूदा सरकार चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।

कार्यक्रम में खेल अधोसंरचना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। खेल मंत्री ने स्वीकार किया कि खेल मैदानों की कमी और कई स्थानों पर अवैध कब्जे के कारण प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि मनरेगा और पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेशभर में खेल मैदानों के विकास की योजना पर काम किया जा रहा है, जिसे सरकार खेलों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल मानती है।

रॉबर्ट्सगंज में आयोजित खेल प्रतियोगिता की सराहना करते हुए मंत्री ने बताया कि इस आयोजन में 14 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशेष रूप से विधायक भूपेश चौबे के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान उठे सवालों और दिए गए जवाबों से यह स्पष्ट हुआ कि जल आपूर्ति, विकास और खेल अधोसंरचना जैसे मुद्दे स्थानीय राजनीति के केंद्र में हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में इन विषयों पर सत्ता पक्ष के भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर बहस तेज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?