नौगढ़ के तीन गांवों में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 30 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के नोनवट, औरवाटांड़ एवं नौवानार गांवों में वरुन एवं इंसाफ संस्था के तत्वावधान में संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में तीनों गांवों से 10-10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद कुल 30 महिलाओं को संस्था की ओर से सिलाई मशीन वितरित की गई, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार शुरू कर सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि नौगढ़ ब्लॉक के 124 गांवों की बहन-बेटियों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य संस्था ने तय किया है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संस्था की ओर से कहा गया कि जिस प्रकार उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है, उसी प्रकार वे अपने गांव की अन्य जरूरतमंद बहन-बेटियों को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य करें।

संस्था के मोटिवेटर एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 21 मई 2026 से वरन बालिका छात्रावास नौगढ़ बाघी में बालिकाओं के लिए भी सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था को ग्रामवासियों का समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है, जिससे सामाजिक कार्यों को गति मिल रही है।

इस अवसर पर प्रशिक्षिका पूजा, लक्ष्मीना, चंद्रावती देवी, शिक्षक पप्पू, विनोद तथा संस्कार केंद्र की शिक्षिका फूलवंती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?