निष्ठा और प्रेम से पशुओं की सेवा करे,नगर में छुट्टा न छोड़े:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नपा अध्यक्ष ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशाला में की पूजा अर्चना

सोनभद्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल पर गौ पूजा कर पशुओं की सेवा किया।


वही नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद में बताया कि प्रमुख सचिव , पशुधन अनुभाग-2. उ०प्र० शासन लखनऊ द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अस्थाई गौआश्रय स्थल पर समारोह पूर्वक गौ-पूजन का कार्यक्रम रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

उक्त अवसर पर विद्यालय के बच्चों को गौ आश्रय स्थल में लाकर डा० अजय मिश्रा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गो पालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।वही अध्यक्ष रूबी प्रशाद द्वारा भी गो-पालन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपील किया कि अपने पालतू पशुओं को निष्ठा और प्रेम के साथ उनकी सेवा करें और गोवंशों को नगरीय क्षेत्र में छुट्टा विचरण करने के लिए न छोड़े।

गौ पूजन कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के द्वारा निराश्रित गोवंशों को लगभग 10 कुन्तल पशु आहार, चूनी, गुड़ एवं हरी सब्जियां खिलायी गयी। अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिमाह गौसेवा का कार्यक्रम गौशाला में किया जाता है जिसके लिए अध्यक्ष द्वारा उन्हे साधुवाद दिया गया।

उक्त अवसर पर नगर पालिका परिषद के सदस्यगण, अग्रवाल समाज के विमल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार जालान, धर्मराज जैन, अग्रवाल समाज के महिला मण्डल से चित्रा जालान, उषा जैन, रोशनी, अंजू आदि के साथ ही नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय यादव, अवर अभियन्ता मनीष कुमार, विमलेश लाल, अजीत कुमार सिंह, निजामुद्दीन गौशाला प्रभारी, आकाश रावत सफाई नायक आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?