अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नौगढ़ में विचार-गोष्ठी का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ ब्लॉक सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस द्वारा आयोजित विचार-गोष्ठी में महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने महिलाओं के हक-अधिकारों और उनके सामाजिक स्थान को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सुशील तिवारी, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के कस्टम मैनेजर ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में महिलाओं ने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी, युवा समाजसेवी मनीष सिंह गहरवार,एडीओ पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक सुशील कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें सविता यादव, कलावती सिंह, चंदा देवी सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?