महिला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सुरक्षा अभियान,महिलाओ और बालिकाओ को किया जा रहा जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के तहत प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला कर  महिला सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं व बालिकाओ को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टी रोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग भी किया जा रहा है।

जनपद में अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मंदिर,भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। वही महिलाओं,बालिकाओं व छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही महिला पुलिस द्वारा बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930 व 112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?