भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर है मोदी सरकार: अरुण सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है और जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

मंगलवार को जनपद सोनभद्र के सर्किट हाउस में अरुण सिंह का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

अरुण सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है।” उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और निर्णायक फैसलों ने न केवल भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाया है, बल्कि देश को सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की राह पर भी आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ दिलाएं।

अरुण सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने पहले ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान प्राप्त कर लिया है, और अब तीसरे स्थान की ओर मजबूती से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पूरी तरह सजग है और किसी भी आतंकी मंसूबे का सख्त जवाब देने के लिए विश्व मंच पर भारत की पहचान अब एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में बनी है।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप –
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री रुबी गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडे, पूर्व संयोजक मनीष अग्रहरी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल, बलराम सोनी, विनोद सोनी, अनवर अली, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत चौबे, योगेश सिंह, नीरज चौबे, सत्यम सोनी, आशीष केसरी, तन्मय त्रिपाठी, अमन वर्मा, अनूप पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?