लेखपाल को सफाई कर्मी ने दी जान से मारने की धमकी, मामले की जांच शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली) । जान से मारने की धमकी के बाद राजस्व कर्मियों ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

आरोप है कि वर्ष 2016 से तहसील नौगढ में सम्बद्ध सफाई कर्मी सुनील कुमार आए दिन शराब के नशे में धूत होकर राजस्व कर्मियों को धमकी देता है।
उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि आरोपों की जांच कराकर प्रावधानों के अनुरूप दोषी सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
लेखपाल संघ अध्यक्ष विक्रम पासवान व मंत्री संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पंचायती राज विभाग में नियुक्त सफाई कर्मी वर्ष 2016 से ही तहसील नौगढ में उपजिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध है।
दो दिनों पूर्व रविवार को भू लेख कंप्यूटर कक्ष में घुस कर कंप्यूटर आपरेटर दीपक कुमार सेठ व 10 लेखपालों को भद्दी भद्दी गालियां देकर गोली मारने की धमकी दिया।
वहीं शनिवार को नव नियुक्त 05 लेखपालों का तहसील में आवास का ताला तोड़ कर जल्द ही कमरा खाली करने की चेतावनी दिया था।
लेखपाल द्रय ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जे सी बी मशीन से होने वाले अवैध खनन व अन्य मामलों में यस डी यम के नाम पर सफाईकर्मी सुनील कुमार रूपयों की वसूली करता है।
आए दिन शराब के नशे में धूत रहकर अधिवक्ताओं व वादकारियों से झगड़ा झंझट करता है।
राजस्व कर्मियों ने मांग किया कि तहसील में भ्रष्टाचार व भयमुक्त वातावरण बनाए जाने व लेखपालों की जान माल की सुरक्षा के लिए तत्काल सफाई कर्मी की तहसील से संबद्धता समाप्त कराया जाय।

पत्रक देने वालों में लेखपाल संघ अध्यक्ष विक्रम पासवान, मंत्री संतोष कुमार, लेखपाल राजीव सिंह, विपिन, जावेद, मनीष सिंह, आकाशदीप, विशाल, चंदन, अतुल, अजय मिश्रा, नीरज कंप्यूटर आपरेटर दीपक सेठ ईत्यादि राजस्व कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?