समाजवादी पार्टी ने विजय शंकर जायसवाल को बनाया रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – 401 रॉबर्ट्सगंज के विधानसभा अध्यक्ष बने विजय शंकर जायसवाल


सोनभद्र । समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए 401 रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल की संस्तुति पर विजय शंकर जायसवाल को रावट्रसगंज विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विजय शंकर जायसवाल ग्राम एवं पोस्ट कोन के निवासी हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि श्री जायसवाल के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?