अमित मिश्रा
सोनभद्र। बुधवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में जिला स्वास्थ्य विभाग से आए चरनजीत सिंह (lab technician) एवं उनके सहयोगी कृष्णानंद चौबे, विनोद कुमार गुप्ता, मनीष सोनी,शिवम कुमार के द्वारा विद्यालय के 68 छात्र-छात्राओं का फाइलेरिया परीक्षण किया गया। फाइलेरिया के परीक्षण के समय विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा विद्यालय के बच्चों को फाइलेरिया के होने वाले कारणों, लक्षणों, इसके उपचारों के उपाय एवं फाइलेरिया में क्या खाना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों के परीक्षण में अंबर उपाध्याय, संतोष कुमार पांडेय, सुरेंद्र यादव, रागिनी दुबे, दीप्ति मिश्रा, सीता पांडेय आदि लोगों के द्वारा सहयोग किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने इस स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।







