जनपद में साहित्यकार भवन की हो स्थापना:अजय शेखर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

साहित्यकार गणों की आगामी निर्वाचित सांसद से अपेक्षा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। लोकसभा चुनाव के जनपद में मतदान 01 जून को होना है जिसके लिए सभी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए मतदाताओं से सम्पर्क कर रहे है। इस लोकसभा चुनाव में जनपद के  साहित्यकार चाहते है कि जिस दल का प्रत्याशी जीत हासिल करे वह जिला मुख्यालय पर एक साहित्यकार भवन की स्थापना कराए ताकि  कभी भी साहित्यिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा सके और बाहर से कोई साहित्यकार आ रहा है तो ठहरने की जगह उपलब्ध हो सके। जिसका प्रबंधन सरकारी स्तर पर हो मगर जरूरत पर साहित्यकारों को भवन मिल जाए।

शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी जो जिले में प्रति वर्ष बारह बड़े आयोजन करती है और प्राय: कवि गोष्ठी, साहित्य आयोजन व प्रकाशन में तत्पर है तथा ट्रस्ट की खतौनी पेनकार्ड बैंक एकाउंट है उसका नियमानुसार संरक्षण संवर्धन व शहीदों की प्रतिमा का रख रखाव साहित्यकार गणों के गंभीर बीमारी पर कोई दिक्कत नहीं हो। वही जिला पुस्तकालय में अब तक छपी जनपद के प्रत्येक साहित्यकार गणों की बुक लागत मूल्य पर क्रय कर रखना।

इस दौरान इसमें अजय शेखर, जगदीश पंथी, रामनाथ शिवेंद्र , पारसनाथ मिश्र, प्रदुम्न त्रिपाठी, निदेशक शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी, ईश्वर विरागी, कौशल्या चौहान, धर्मेश चौहान, अशोक तिवारी, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर मेघ, सुधाकर स्वदेश प्रेम दयानंद दयालू ,  दिलीप सिंह , दीपक , जयराम सोनी , सुशील राही , ओमप्रकाश तिवारी व राकेश शरण आदि उपस्थित रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?