विधायक भूपेश चौबे बोले- ऊर्जा बचत राष्ट्रहित का कदम, आंधी से गिरे पोल-तार तत्काल ठीक हों, नहीं तो बख्शा नहीं जाएगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीएम मोदी की अपील पर टोटो से पहुंचे बिजली विभाग, अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण व त्वरित मरम्मत के दिए निर्देश

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं के अनुरूप शनिवार को भाजपा सदर विधायक भूपेश चौबे अपने विधानसभा कार्यालय से बिजली विभाग कार्यालय तक टोटो का उपयोग कर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण और जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक चौबे ने आंधी-तूफान से जितने भी बिजली के तार व पोल गिरे हैं, उन्हें तत्काल सही करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द सही किया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन की बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक ई-वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं साझा साधनों का उपयोग कर स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।


सदर विधायक ने प्राकृतिक आपदा में हुई क्षति पर तत्काल सरकारी सहायता धनराशि उपलब्ध कराते हुए बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने को संबंधित बिजली विभाग के कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द पहले की तरह सुचारू रूप से चालू हो जाए, अन्यथा संबंधितों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर जीत सिंह खरवार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, विकास मिश्रा, मुन्ना सिंह, दयाशंकर पांडे, धीरज केशरी, शिबू चौबे, निशांत पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?