हिण्डालको रेणुकूट के रवि सिंह करेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में यूपी के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रचेंगे रवि, बुखारेस्ट में लहराएंगे तिरंगा

रेणुकूट, सोनभद्र। जिला सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह, पुत्र स्व. महामाया प्रसाद सिंह, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले, उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह आगामी 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विशेष बात यह है कि रवि उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 20 से 24 मई 2026 तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित कॉम्प्लेक्स स्पोर्टिफ “सैले पॉलीवैलेंटे डायनामो” में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
रवि ने अपनी मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में हिण्डालको में कार्यरत रहते हुए वे खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। रवि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोगियों को दिया है।
उन्होंने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह, क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तथा क्वान की डो के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ।
रवि सिंह ने कहा, “देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर मेरा समर्थन किया। मैं विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ उतरूंगा।”
रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। रेणुकूट और सोनभद्र क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि रवि विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?