सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रिंसिपल को दी गई भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डी पी सिंह एवं विवेकानंद मिश्र को किया गया सम्मानित

O सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल दयाशंकर मौर्य को भी दी गई भावभीनी विदाई

सोनभद्र। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत राजकीय एवं सहायता प्राप्त इंटर कालेज के जनपद सोनभद्र के चार प्रधानाचार्यों को 31 मार्च 2025 को सेवा निवृत्त होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में राजकीय शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह में डी आई ओ एस जयराम सिंह ने सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य डी पी सिंह राजकीय इंटर कॉलेज मुड़ीलाडीह,विवेकानंद मिश्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरकुडी,दयाशंकर सिंह चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर,राधेश्याम राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी को माल्यार्पण,अंगवस्त्र एवं गीता पुस्तक के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर जनपद के अधिकांश राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।विदाई समारोह का संचालन शैलेन्द्र चतुर्वेदी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़ द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अपने संबोधन में डी आई ओ एस श्री सिंह ने कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले आप सभी प्रधानाचार्य के कार्यकुशलता,एवं दक्षता से हम सभी को विद्यालय संचालन की शिक्षा लेनी चाहिए।आप सभी का कई वर्षों का शिक्षण एवं प्रिंसिपल पद का अनुभव है। राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर के प्रधानाचार्य बुलबुल मिश्र एवं राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रिंसिपल डा बृजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी प्रधानाचार्य हम सभी से आयु,अनुभव एवं कार्य अनुभव में श्रेष्ठ है,आप सभी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को यह जनपद सदैव याद करेगा।इस मौके पर जिला समन्वयक अरविंद चौहान, प्रधानाचार्य अजय सिंह,उमाकांत मिश्र,शेषनाथ तिवारी,बंदना सिंह,कालिंदी यादव,ऊषा सिंह सहित दो दर्जन से अधिक प्रधानाचार्य गणों ने स्वागत सम्मान किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?