कामरेड अशोक दुबे की मनाई चौथी पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O मजदूर हितों की लड़ाई लड़ते रहे :अजय कुमार

शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल बीन परियोजना आवासीय परिसर स्थित कृष्ण शिला एट कार्यालय पर सोमवार शाम स्व. कामरेड अशोक दुबे की चौथी पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीएल के सभी परियोजना के सचिव- अध्यक्ष अन्य संगठन के भी सैकड़ो लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने स्वर्गीय कामरेड अशोक दुबे के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे एनसीएल एटक महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि अशोक दुबे मजदूर हितों की लड़ाई लड़ते रहे। संगठन ही नहीं अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ सभी लोगों का हर स्तर से सहायता किया। परियोजना से आए अधिकारी, कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले लोगों ने भी अपनी बिताये हुए पल का चर्चा किया।अशोक दुबे कर्मठ, जुझारू, योग्य गंभीर नेता थे। जिसकी चर्चा सभी लोगों ने की। इस मौके पर परिजनों कें साथ नृपेंद्र चौबे,सतीश भारद्वाज, शंकर राम गुप्ता, के.डी तिवारी, जागेंद्र तिवारी धीरेंद्र नाथ यादव, कृष्णानन्द, सोनू, आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?