सरकार की फेसलेस सुविधा से जनपवासियो को होगा विशेष लाभ: भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  प्रदेश सरकार के द्वारा परिवहन विभाग की 22 सेवाओं को फेसलेस करने की पहल पर भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा राज्य में लोगों के जीवन को हर हाल में आसान बनाने का काम सतत रूप से किया जा रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार द्वारा परिवहन विभाग की सेवाओं को जन सामान्य के लिए पहले से ज्यादा सुगम बनाया जा रहा है।

सरकार की यह सोच है कि जन सुविधाएं जितनी सुगमता से लोगों तक पहुंचेंगी उनका जीवन उतना ही आसान होगा और विकास की गति तेज होगी। समय के अनुरूप लोगों तक शासन की सेवाएं पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। फेसलेस सुविधाएं होने पर अब दूर दराज से आकर परिवहन विभाग का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही समय और धन दोनों की बचत होगी।उन्होंने इस सुविधा के लिए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने बताया कि जनपद की जनपद की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर विभाग की यह पहल काफी सराहनीय है। जिससे जनता को काफी लाभ मिलेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?