सोनभद्र,घोरावल। बुधवार को घोरावल दुर्गा मंदिर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज उपसेवाकेन्द्र पर रक्षाबंधन का पावन पर्व संस्कृति और राष्ट्र के रक्षा दिवस के रूप में मनाया गया।
रॉबर्ट्सगंज से पधारी मुख्य संचालिका बीके सुमन बहन ने कहा कि रक्षाबंधन स्वयं को मर्यादा और पवित्रता के बंधन में बांधकर समस्त नारियों की सुरक्षा का संकल्प लेने का महान पर्व है। नारी सांस्कृतिक मूल्यों की संवाहक है, उसके सशक्तिकरण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। उपस्थित लोगों ने व्यसनों से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली।
उपसेवाकेन्द्र संचालिका बीके सीता बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला।
इस दौरान थाना प्रभारी बृजेश सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज उदयनाथ कुशवाहा व अन्य पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा गया। साथ ही शिवद्वार मंदिर के पुजारी अजय गिरी, पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार उमर, समाजसेवी रमेश चंद्र पांडे, विपिन बिहारी उमर, राजकुमार उमर, काजू अग्रहरी को भी राखी बांधी गई।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि वे राखी पर कोई उपहार स्वीकार नहीं करतीं, उनके लिए सबसे बड़ा उपहार भाई-बहनों द्वारा अपनी बुराइयों और नशे को छोड़ने का संकल्प लेना है।
कार्यक्रम में बीके दीपशिखा, डॉ. बीके हरींद्र, कुंजलता, रानी, राजेश, आनंद आदि ने सक्रिय योगदान दिया।






