Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत और लंगर वितरण

बभनी (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक श्रद्धा, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे-पैदाइश के अवसर पर क्षेत्र की मस्जिदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कुरानख्वानी, फातिहा और दुआ का दौर चला।

मौलाना पैगाम रज़ा साहब, हाफिज मुहम्मद सुहैल साहब, मौलाना मुहम्मद सगीर साहब एवं हाफिज तौसीफ रज़ा साहब ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता के लिए दिए गए संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

दोपहर बाद निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में झंडे लेकर श्रद्धालु नात-ए-पाक पढ़ते हुए बभनी बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जुलूस के दौरान जगह-जगह स्वागत शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को शरबत और लंगर वितरित किया गया।

शाम होते ही मस्जिदों और घरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज, उपनिरीक्षक मक्खन लाल तथा उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस बल पूरे जुलूस मार्ग पर मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?