अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव के समीप बीती रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में एक राजगीर मिस्त्री की मौत जबकि एक युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको में वाराणसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार दीनबन्धु पुत्र सुखानंद 37 वर्ष निवासी अवई व फूल सिंह पटेल 35 वर्ष दोनों एक बाइक से मध्य प्रदेश के एक गांव टाइल्स लगाने के लिए जा रहे थे कि देर शाम जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दीनबन्धु को मृत घोषित कर दिया वहीं फूल सिंह पटेल की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा रेफर कर दिया।

मृतक दीनबन्धु के दो बेटा व एक बेटी है, वह राजगीर मिस्त्री टाइल्स का कार्य कर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। वही घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई प्रर्थना पत्र नही मिला है अगर मिलता है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?