सामाजिक परिवर्तन की दिशा मे कार्य किया था राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज: रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया।

वही संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज जिन्हें राजर्षि शाहू महाराज के नाम से भी जाना जाता है। कोल्हापुर रियासत के एक महान शासक थे जो अपने सामाजिक सुधारो के लिए जाने जाते थे । उनका जन्म 26 जून 1874 में हुआ था । वह ग्रामीण और निम्न जाति के लोगों के लिए काम करने वाले एक समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जो क्रांतिकारी कार्य किया उसके लिए वह इतिहास में हमेशा याद किए जाते हैं।

उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद श्री अखिलेश यादव जी हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सदन तक आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं ।

संगोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, सोनभद्र नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह,अनिल प्रधान, कामरान खान, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फारूक अली जिलानी , दीनानाथ अग्रवाल, विनोद यादव,विष्णु कुशवाहा, जब्बार खान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?