नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की सूचना 19 जून को थाना कोन में दी थी। कई दिन तक तलाश करने के बाद जब लड़की नहीं मिली, तो पीड़ित पिता ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह को तहरीर देकर गांव के ही विकास उर्फ बाबू पुत्र रामदास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

थाना प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था।

बुधवार को एक बार फिर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी विकास उर्फ बाबू तेलगुडवा मोड़ के पास कहीं निकलने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक रामगोविंद यादव व कांस्टेबल अभिषेक कुमार यादव को मौके पर भेजा।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मुखबिर के बताए स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत भारतीय दंड संहिता की धारा 87 व 137(2) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?