टेन्ट हाउस के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग,लाखो रुपये का सामान जलकर हुआ खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रास्ता नही होने के कारण फायर बिग्रेड कर्मियों को आग बुझाने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सिद्धि खुर्द में आज दोपहर एक टेन्ट हाउस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी,जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर ख़ाक हो गया। वही सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड व पुलिस जवानों के साथ ही ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धि खुर्द में शिव गुरु टेंट हाउस जो देवराज मौर्या पुत्र विन्देश्वरी मौर्या के घर मे टेंट हाउस का गोदाम हैं। जहां परिवार के सदस्य घर से दूर बने दूसरे मकान में रहते हैं। टेंट हाउस का गोदाम घर से दूसरी जगह था जिसमें दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई ग्रामीणों की सूचना पर जब तक घर वाले पहुंचते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। वही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दिया।

आग लगने वाले स्थान पर रास्ता ना रहने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई, जिससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।  किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पाया। 

वही पीडिंत व्यवसायी  ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि  नुकसान मे सहयोग करें ताकि मुझ गरीब के रोटी रोजी का जुगाड हो सके क्योंकि पीड़ित के भरण पोषण का वही एक मात्र रास्ता था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?