बालिका स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम हुआ आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के सलखन में पंचायत भवन के सभागार में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “गवर्नमेंट सर्विस प्रोवाइडर” पर कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान संस्था के निदेशक राजेश चौबे ने संबोधित करते हुए बताया कि गर्वनमेंट सर्विस प्रोवाइडर पर जागरूकता आधारित कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण , शिक्षा को बढ़ाना व आत्मनिर्भर बालिका निर्माण हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिमा ने बालक बालिका को एकसमान बताते हुए कौशल के महत्वपूर्ण बिन्दु का व्याख्यान किया और बालिका शिक्षा को संजीवनी बताया। बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकार का व्याख्यान किया ।

मुमताज द्वारा, प्रश्न उत्तर कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के सम्पूर्ण जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का जवाब दिया गया व सरकार द्वारा हिंसा सम्बन्धित मिशन योजना के बारे में बताया और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बालिकाओं से बात किया।

चंद्रशेखर ने बताया कि दैहिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना (समस्या-विहीन होना) ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है।

इस कार्यक्रम में  ग्राम प्रधान प्रतिमा, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीना, रौशनी , आशा, आंगनबाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?