राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में नगर निकायो की भूमिका का पक्ष मजबूती से रखूंगी:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इस गोष्ठी में पूर्वांचल की देवरिया और सोनभद्र नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का चयन किया गया है

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। हरियाणा के गुरुग्राम में संविधानिक लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन 03-04 जुलाई को होना है। इस गोष्ठी में जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षा रूबी प्रसाद का चयन किया गया है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र का चयन जनपद के लिये गौरव का क्षण एवं हर्ष का विषय है।

वही जनपद की महिला जनप्रतिनिधि का चयन इस बात को इंगित करता है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कितनी गम्भीर एवं सजग है।

वही अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुये राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर अपना पक्ष मजबूती से रखूंगी।

इस चयन पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभासद अनवर अली , सभासद मनोज कुमार चौबे, गायत्री , उषा जैन के अतिरिक्त कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष महोदया को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?