कांग्रेस पार्टी ने कमलेश ओझा को बिहार चुनाव का ऑब्जर्वर बनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी राबर्टसगंज विधान सभा कमलेश ओझा को बिहार प्रदेश के चुनाव के लिए ओबजरवर नियुक्त किए जाने पर इनका स्वागत किया गया स्वागत करने वालो मे निवर्तमान प्रदेश सचिव इo जितेंद्र पासवान शहर अध्यक्ष फरीद अहमद व शहर उपाध्यक्ष विशिष्ट चौबे ने किया ने स्वागत करते हुए कहा कि ओझा को बहुत ही महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गाँधी द्वारा दी गयी है जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व आभार ब्यक्त करते कहा कि राहुल गांधी का निर्देश की नवजवान नेताओं को वरियता दी जाएगी वो सत्य साबित हो रही हैं इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से व्यक्त करते हैं ओझा एक अच्छे संगठन कर्ता है मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि वो अपने कार्यो को बखूबी निभाएंगे शहर अध्यक्ष फरीद ने स्वागत करते हुए कहा कि बिहार चुनाव की तैयारी कौंग्रेस जिस तरह कर रही है उसमे लगता है कि गठबंधन की सरकार बनना तय है। उपस्थित लोगों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तदुपरांत प्रेस से वार्ता करते हुए कमलेश ओझा ने कहा की मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व जननायक राहुल गाँधी प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हैं कि एक अदना कार्यकर्ता को ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरे तन मन धन के साथ निभाते हुए प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करूँगा. मेरे लिए यह चुनौती पूर्ण कार्य है जिसे पूर्ण लगन व ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?