किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने  विभिन्न मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही है , उसके स्थान पर एपीएस खाद दिया जा रहा है। डीएपी की तुलना में इस खाद एपीएस को खेत में ज्यादा डालना पड़ता है। जिससे किसानों पर अधिक भार पड़ रहा है।

वही किसान नेताओ ने कहा कि एपीएस को रवि की फसल में दिया जाए, इस समय सिंचाई के लिए किसानों को समस्या हो रही है। सोन पम्प लिफ्ट कैनाल से नहरों में पानी छोड़ा जाए इसके चार पंप को चलाया जाए जिससे किसानों की रोपाई समय से हो सके।

विगत वर्षों में लो वोल्टेज के कारण चार पंप नहीं चल सका इसलिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति कराई जाए। जनपद के बंधियों और माइनरो के गेट खराब हैं,जिन्हें जांच कराकर गेट को ठीक कराया जाए जिससे किसानों को समय पर पानी दिया जा सके। नहरो की सफाई व मरम्मत कराकर टेल तक के किसानो तक पानी पहुंचाया जाए जिससे टेल के किसान भी लाभान्वित हो सके।

इस प्रदर्शन में प्रांत उपाध्यक्ष रामजी सिंह, प्रांत मंत्री सदानंद मौर्य, प्रभुपाल मौर्य, रामविलास मौर्य, डॉक्टर शंभू सिंह, दयाराम मौर्य, सुभाष पाल, रविंद्र कुमार, चेतनारायण, अमरेश, नंदलाल, पवन कुमार आदि किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?