सोनभद्र में कुम्हारों को मिलेगा निःशुल्क इलेक्ट्रिक चाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने आज बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ‘माटीकला टूल-किट्स योजना’ के तहत जनपद के परंपरागत कुम्हारों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रॉनिक चाक) वितरित किए जाएंगे। इस वर्ष के लिए जिले को 30 इलेक्ट्रिक चाक आवंटित किए गए हैं।

गौतम त्रिपाठी ने बताया कि पहले 7 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन लक्ष्य के अनुरूप पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के कारण अब आवेदन प्रक्रिया को 26 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक कारीगर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज (मिशन अस्पताल के पास) में जमा कर सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के कारीगरों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। विद्युत चालित चाक से कारीगरों को पारंपरिक चाक की तुलना में अधिक उत्पादन करने में सहायता मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी (संपर्क: 9580503175) से संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने सभी पात्र कारीगरों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?