सोनभद्र में 40 सहकारी समितियों को 402.750 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक का आवंटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, सोनभद्र ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की 40 सहकारी समितियों को कुल 402.750 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक का आवंटन स्वीकृत किया गया है। इसमें 30 सहकारी समितियों को 300.00 मीट्रिक टन डी.ए.पी. और 10 सहकारी समितियों को 102.750 मीट्रिक टन उर्वरक दिए जाने का प्रावधान है।

प्रशासन के अनुसार, यह आवंटन उन सहकारी समितियों को किया गया है जहां फास्फेटिक उर्वरक का भंडार 5.00 मीट्रिक टन से कम हो गया था। सहकारी समितियों द्वारा अग्रिम आर.टी.जी.एस. के आधार पर पी.सी.एफ. से उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस आवंटन के बाद पी.सी.एफ. बफर में सामान्य योजना के तहत 50.00 मीट्रिक टन डी.ए.पी. और 0.00 मीट्रिक टन एन.पी.के.एस. उर्वरक का भंडार शेष रह जाएगा। प्रशासन ने किसानों को उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आवंटन से जनपद के किसानों को खरीफ सीजन में उर्वरकों की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी। उन्होंने सभी सहकारी समितियों से उर्वरक वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा करने का आग्रह किया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?