दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ब्लॉक प्रमुख ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन

IMG 20261009 WA0025
IMG 20261009 WA0025

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर/सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत कुसम्हा में शुक्रवार को मेन रोड से जवाहर गौड़ के घर तक सीसी रोड का उद्घाटन एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार और ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) म्योरपुर मान सिंह गौड़ ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना, धूपबत्ती और नारियल फोड़कर किया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत रासपहरी में पक्की सड़क से बेचन प्रसाद के पोल्ट्री फार्म तक सीसी रोड तथा विकासखंड कार्यालय म्योरपुर के मुख्य गेट पर कैटल गार्ड का भी उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़ ने कहा कि कार्यकाल पूर्ण होने के बाद विकास कार्यों में विलंब हो रहा था। मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासक के रूप में पुनः स्थापित करने के बाद क्षेत्र पंचायत के पूर्व प्रस्तावित अधूरे कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इसी के तहत क्षेत्र पंचायत कोटे से दोनों जगह सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। आगे चकरोड पर भी सीसी रोड बनवाई जाएगी।
कार्यक्रम में बीडीओ राम विशाल चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बबलू सिंह, जेई सुमित सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राम दयाल प्रजापति, पंकज सिंह, भाईलाल मिश्रा, सुधीर कुमार, आशु अंसारी, चंद्र प्रकाश सहित अन्य ग्रामीण और ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?