विद्युत विभाग का महाअभियान: 306 आवेदनों में से 33 का निस्तारण, 23 लाख रुपये की वसूली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विद्युत वितरण मंडल सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे विद्युत सेवा महाअभियान के तहत विल रिवीजन के लिए प्राप्त 306 आवेदनों में से 33 का तुरंत संशोधन कर दिया गया। इस दौरान कैंप में 23.28 लाख रुपये की धनराशि जमा हुई। अभियान के दौरान मीटर बदलने के 19 मामलों में से 14 का निस्तारण किया गया, जबकि 4 नए संयोजन जारी किए गए और 9 उपभोक्ताओं का भार 20 किलोवॉट बढ़ाया गया।

विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता ए.के. सिंह ने बताया कि यह अभियान जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार लोगों की शिकायतों को गंभीरता से निपटाने में जुटी हुई है। स्थानीय निवासियों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पहले मीटर बदलवाने जैसे कामों में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब उनकी समस्याएं तुरंत सुन ली जाती हैं। विभाग ने आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर बिजली सेवाएं मिल सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?