पोस्टपेड स्मार्ट मीटर से नहीं रुकेगी ओवर बिलिंग, उपभोक्ताओं का दोहन जारी रहेगा: गिरीश चन्द्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष ने सरकार के दावे को नकारा, कहा- असली समस्या ओवर बिलिंग

सोनभद्र। स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के बीच सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मोड में चलाने के दावे पर पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले बिल देना या बाद में देना उपभोक्ताओं की समस्या नहीं है। असली समस्या स्मार्ट मीटर द्वारा हो रही ओवर बिलिंग है।
गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने तंज कसते हुए कहा कि प्रीपेड बिलिंग को झटका तो पोस्टपेड बिजली बिल को हलाल का नाम दे दिया गया, लेकिन दोनों ही परिस्थितियों में उपभोक्ताओं का दोहन कम नहीं होने वाला है। प्रीपेड में पहले दोहन होता था और अब पोस्टपेड के माध्यम से बाद में आराम से दोहन होगा। इससे ओवर बिलिंग की समस्या का समाधान संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि कम बिजली उपयोग करके ज्यादा बिल आना उपभोक्ताओं की मुख्य समस्या है। सरकार जब तक बिजली मीटरों में ओवर बिलिंग की खामियों को दुरुस्त कराकर उपभोक्ताओं को राहत नहीं देगी, बिजली बिल आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बनी ही रहेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?