विन्ध्य विश्व विद्यालय मे काम कर रही महिला मजदूर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला जंगल में विंध्य विश्वविद्यालय के पास जंगल में सोमवार 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वही मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार निवासी तेतरा पत्नी रामपति के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थी और रोजाना शाम 5 बजे काम खत्म कर घर लौटती थी। कल भी वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। महिला पिछले 15 दिनों से मजदूरी कर रही थी और इस दौरान केवल एक-दो बार घर गई थी।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, तेतरा की शादी हुई थी और उनके तीन बेटे तथा दो बेटियाँ हैं। बेटे सूरत में काम करते हैं, जबकि बेटी अपने ससुराल में रहती है। पति गलीचा का काम करता है। घटना से कुछ समय पहले महिला ने अपने पति से किसी मोबाइल फोन के माध्यम से बात की थी, लेकिन अब मोबाइल बंद बताया जा रहा है।


घटनास्थल पर रहस्य यह है कि शव से झांक निकल रहा था, और प्रारंभिक जांच में सर्पदंश या जहर (प्वाइजन) की संभावना जताई जा रही है। शव जंगल में कैसे पहुँचा और कैसे पाया गया, इस बात की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। यह सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। स्थानीय लोग और परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के अंतिम दिनों की गतिविधियों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?