पीड़िता से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र)। थाना पन्नूगंज क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना पन्नूगंज में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दिनांक 06 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह सैना नहर पुल के रास्ते जा रही थी। इसी दौरान मिंटू उर्फ विवेकानंद पुत्र रामदुलारे शुक्ला उर्फ दुर्योधन, निवासी ग्राम पकरहट, थाना पन्नूगंज तथा उसका साथी संतोष पुत्र स्व. रामकिशुन, निवासी राकी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उसे जबरन एक सुनसान घर में ले गए। वहाँ दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने और फोटो एवं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना पन्नूगंज में मु0अ0सं0 143/2025, धारा 70(1), 351(2) बीएनएस व 66(ई), 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने वाले पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त,मिंटू उर्फ विवेकानंद पुत्र रामदुलारे उर्फ दुर्योधन, निवासी ग्राम पकरहट, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, संतोष पुत्र स्व. रामकिशुन, निवासी राकी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक ने दोहराया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?