अमित मिश्रा
अधिशासी अधिकारी पर सफाईकर्मी ने लगाया जूता से मारने की धमकी देने का आरोप, कर्मचारियों ने काम रोका
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नगर पंचायत डाला बाजार के सफाईकर्मियों ने अधिशासी अधिकारी पर जूता से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग का आरोप लगाते हुए सफाई कार्य को रोक दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे नगर पंचायत में साफ-सफाई का काम ठप हो गया था, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्षा फुलावंती कुमारी ने हस्तक्षेप किया और ईओ अखिलेश सिंह के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर सभी कर्मचारियों से वार्ता कर मामले का पटाक्षेप किया।जिसके बाद सभी सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट गए, जिससे नगर की साफ-सफाई का काम फिर से शुरू हो सका।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आज सुबह नगर में साफ सफाई का निरीक्षण करने के लिए निकाला तो कर्मचारी फील्ड में नहीं मिले जो देर से पहुंचे तो मैने कर्मचारी पर नाराजगी प्रकट किया। मेरे नाराजगी प्रकट करने पर कर्मचारी नाराज हो गए थे वह मेरे कर्मचारी हैं उनसे बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया है ।







