काकोरी ट्रेन एक्शन के वीरों को किया नमन, नपा अध्यक्षया ने चलाया स्वच्छता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन एवं वीरों को नमन करते हुए चाचा नेहरू पार्क में स्थित स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन घटना में शहीदों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित करते हुए चाचा नेहरू पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका कर्मचारी व सभासद के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया है ।

वही चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा सहित विभिन्न आयोजन के तहत स्वच्छता को लेकर संदेश दिया जा रहा है, जिसमें हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि घर के आसपास सहित सार्वजनिक स्थलों तीर्थ स्थलों व शहीद स्थलों को साफ व सुंदर रखें।

इस मौके पर जेई राज कुमार, सभासद मनोज चौबे,प्रदीप पटेल, हीरावती, अजीत सिंह, सुजीत कुमार , संत सोनी, विमलेश, राम विलास, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, अमित दुबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?