हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने जनपद के 21 मण्डलो में बांटे 50 हजारे तिरंगा ध्वज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर आगामी 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के निमित्त जिलाध्यक्ष नंदलाल ने आज जनपद के 21 मण्डलो में 50 हजार तिरंगा ध्वज का वितरण किया। जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन 12 अगस्त को होना है,इसके बाद हर घर तिरंगा ध्वज लगाया जाना है,जिसमें भारतीय पार्टी के सभी कार्यकर्ता आमजन को साथ लेकर उत्साह पूर्वक अपने आन बान शान के प्रतीक तिरंगा ध्वज को वितरित करेंगे।


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रसन्न पटेल,कमलेश चौबे रजनीश रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह , महेश्वर चंद्रवंशी, अतुल पाण्डेय सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?