हेलो स्कूल के बच्चो ने रक्षाबंधन पर्व को किया सेलिब्रेट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बच्चो ने बांधी राखी, राखी बनाओ प्रतियोगिता में अलफैज रहे अव्वल


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा नगर पंचायत के चोपन रोड स्थित हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस में आज बच्चो ने रक्षा बंधन त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों और स्कूल के शिक्षकों को राखी बांधी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा नाहिद खान ने छात्राओं ने रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बांधने के बाद भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। यही इस त्योहार का मूल भाव है। कहा कि स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की और त्योहार का आनंद लिया।

इस अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे अलफैज हासमी ने प्रथम, रूही द्वितीय तथा अक्षिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंग बिरंगे डेस में विद्यालय पहुचे बच्चो ने खुब मस्ती की और अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगो का मन मोह लिया।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?